31 अगस्त 2026, हल्द्वानी
#बिग_ब्रेकिंग -:- Rahul Gandhi पर SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हल्द्वानी में !
#शिकायतकर्ताओं ने राहुल गांधी पर अनुसूचित जाति के खिलाफ कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। रामलीला मैदान में हुए शुद्धिकरण कार्यक्रम में शामिल रहे विनोद आर्य और अमित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी शिकायत में आरोप लगाया गया कि राहुल गांधी ने अनुसूचित जाति के खिलाफ आपत्तिजनक और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।

#शिकायतकर्ताओं ने पूरे मामले की जांच कर राहुल गांधी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की मांग की थी, पुलिस ने अमित कुमार की तहरीर के आधार पर राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
खबर अनुसार FIR संख्या 297/2026 के तहत बीएनएस की धारा 196 और 299 के साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(1)(q) में मामला दर्ज किया गया है।

#हल्द्वानी के रामलीला मैदान में शुद्धिकरण मामले में भाजपा और कांग्रेस आमने सामने हैं! मुकदमा दर्ज होने के बाद उत्तराखंड की सियासत में जबरदस्त गर्मी आने के आसार हैं!
Pushkar Singh Dhami Indian National Congress Uttarakhand #haldwani #uttarakhand



