30 अगस्त 2026 , अल्मोड़ा
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के हवालबाग ब्लॉक के मालगांव और दुगालखोला क्षेत्र में लंबे समय से ग्रामीणों के लिए दहशत का प्रयाय बने तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो ही गया।
कई कुत्तों और बकरियों को अपना निवाला बना चुके इस तेंदुए के लिए करीब एक सप्ताह पहले ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने मालगांव और दुगालखोला के बीच पिंजरा लगाया था, जिसमें 30 अगस्त की सुबह वो फंस ही गया ! अब गाँव वालों ने राहत की सांस ली है!



