अल्मोड़ा उत्तराखण्ड क्राइम दुर्घटना नैनीताल न्यूज रामनगर

1घायल महिला 100 में से 100 अंक वाले रामनगर हॉस्पिटल से रैफर…😪

ख़बर शेयर करें

21 अगस्त 2026 , सल्ट व रामनगर

हे Pushkar Singh Dhami जी ,

हे Subodh Uniyal ji !

मेरे पहाड़ की ये बुजुर्ग महिला….जिस पर तेंदुए ने हमला किया…. उसका इलाज ना तो देघाट के सरकारी हॉस्पिटल में हुआ… और ना ही….रामनगर के प्रतिष्ठित सरकारी हॉस्पिटल में… जिसे स्वास्थय मंत्री सुबोध उनियाल ने 100 में से 100 नं दिए थे…..! पीड़िता को सरकारी हॉस्पिटल में इलाज ना मिलने के कारण बृजेश हॉस्पिटल लाया गया…. जहाँ से अब उन्हें न्यूरो सर्जन वाले हॉस्पिटल ले जाना होगा… यानि कि किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में…. ले जाना होगा.. जहाँ कम से कम 5 लाख रु का खर्चा तो आएगा ही आएगा… पर दुर्भाग्य ये है कि घायल को इलाज के लिए अधिकतम 50 हजार रु ही मिलते हैं !

तो हे मुख्यमंत्री साहेब… या तो बाघ तंदुओं से निजात दिला दो या फिर इलाज का पूरा खर्चा दिलवाओ !

🐆 खबर ….

 

अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुमटी, फुलई में एक चिंताजनक घटना सामने आई है। गांव की अम्मा जी परुली देवी, पत्नी स्व. आन सिंह जी, के घर के अंदर तेंदुआ घुस आया और उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं।

 

अम्मा जी ने हिम्मत और साहस के साथ तेंदुए का सामना किया, जिसके बाद तेंदुआ वहां से भाग गया।

 

ईश्वर से प्रार्थना है कि अम्मा जी जल्द स्वस्थ हों। साथ ही वन विभाग से निवेदन है कि क्षेत्र में बढ़ रहे तेंदुए के खतरे को देखते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

 

गांव के सभी लोगों से अपील है कि रात के समय विशेष सावधानी बरतें और अकेले बाहर निकलने से बचें। 🙏

 

#अल्मोड़ा #सल्ट #गुमटी #फुलई #Fulai #तेंदुआ #तेंदुए_का_आतंक #वन_विभाग_उत्तराखंड #उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *