उत्तराखंड के हरिद्वार में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के एसपी सीपी नौटियाल पर उनके ही चालक ने गोली चला दी।

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के एसपी सीपी नौटियाल पर उनके ही चालक ने गोली चला दी।शनिवार को ऑफिस में हुई इस घटना से पुलिस और संबंधित विभाग में हड़कंप मच गया। गोली उनके माथे के पास से निकल गई, जिससे वह घायल हो गए। SP के केबिन में घुसा चालक, फिर चली गोली
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी चालक विनोद नेगी शनिवार को करीब पौने दो बजे एसपी सीपी नौटियाल के केबिन में पहुंचा था। बताया जा रहा है कि वह उस समय गुस्से में दिखाई दे रहा था।
कुछ देर बाद केबिन से गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर ऑफिस में मौजूद कर्मचारी केबिन की तरफ दौड़े। इसी दौरान उन्होंने विनोद नेगी को घबराई हुई हालत में बाहर निकलते देखा।
कुर्सी पर घायल अवस्था में मिले SP, अस्पताल में कराया भर्ती
कर्मचारियों ने केबिन के अंदर जाकर देखा तो एसपी सीपी नौटियाल अपनी कुर्सी पर गिरे हुए थे। उनके सिर के पास से खून निकल रहा था। यह देखकर ऑफिस में अफरा-तफरी मच गई। #ib #intelligence #police #haridwar #haridwarpolice #bignews #newstoday #NDTV



