उत्तराखण्ड क्राइम नैनीताल न्यूज राजनीति रामनगर

पीड़िता और उसका परिवार रामनगर कोतवाली में धरने पर!

ख़बर शेयर करें

17 अगस्त 2026, रामनगर

कुछ दिनों पहले रामनगर ब्लॉक के अमगढ़ी क्षेत्र में अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ रेप करने की कोशिश हुई थी जिस पर उस अधेड़ उम्र के व्यक्ति पर मुकदमा भी दर्ज हुआ था पर पुलिस द्वारा आगे इस मुद्दे पर शांत बैठने का आरोप लगाकर पीड़िता अपने परिवार और गाँव वालों के साथ रामनगर कोतवाली धरने पर बैठ गई !

दर असल 11 अगस्त 2026 की शाम पीड़ित युवती अपनी नाबालिग बहन के साथ अपने घर से कुछ दूरी पर एक दुकान में सामान खरीदने गई तो 60 वर्षीय दुकानदार महेश नैनवाल ने बहाने से उस युवती को अंदर बुलाया और दरवाजा बंद करके उसके साद बदतमीजी करने लगा , बाहर खड़ी नाबालिग बहन ने अपनी बड़ी बहन के चीखने चिल्लाने पर दरवाजा पत्थरों से बजाने और ममद के लिए पुकारने पर आरोपी घबरा गया और उसने दरवाजा खोल दिया !

दोनों बहनें रोती रोतीं घर आई और अपनी आपबीती सुनाई । घर वाले आरोपी के पास पहुंचे तच वो अपनी अकड़ दिखाने लगा कि जो करना है करो मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे ! तब पीड़ित परिवार ने 112 को कॉल किया । देर रात पुलिस आई और आरोपी को थाने ले आई । अगले दिन पीड़िता और पूरा परिवार भी थाने पहुंचा । युवती का मेडिकल करवाया गया और छेड़छाड़ और SC/ST एक्ट पर मुकदमा दर्ज हुआ !

पर परिवार वालों का कहना है कि इतने दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी को हल्द्वानी जेल क्योउअं नहीं भेजा गया है और आज दिन में इसी शिकायत के साथ सभी लोग रामनगर कोतवाली में धरना देने बैठ गए !

खबर लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष धरने पर बैठा था !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *