19 सितंबर 2026 सल्ट

#ब्रेकिंग -:- स्याल्दे ब्लॉक की ग्राम पंचायत बसई (रतखेत) गांव में आज एक महिला की हत्या की दुखद घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा धारदार दराती से महिला पर हमला किया गया, जिससे महिला की मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस द्वारा घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जैसे सूचना मिली है।
घटना के पीछे के कारणों एवं अन्य तथ्यों की पूरी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।



