23 अगस्त 2026 , अल्मोड़ा
2 घंटे पैदल चलकर स्कूल पहुंचने वाली मासूम से कथित मारपीट का मामला! राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊं, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा के राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊं से कक्षा 6 की एक छात्रा के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा रोज करीब 2 घंटे पैदल चलकर स्कूल पहुंचती है।
आरोप है कि स्कूल में उसके साथ मारपीट की गई। हालांकि, मामले की पूरी सच्चाई और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी सामने आना बाकी है।
बच्चों को शिक्षा चाहिए, डर नहीं…
अनुशासन चाहिए, हिंसा नहीं।
अगर लगाए गए आरोप सही हैं, तो मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार पाए जाने वालों पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए।



