रामनगर में नेचर गाइडस के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कॉर्बेट के विभागीय अधिवक्ता तरुण बिष्ट ने कानूनी पाठ और नैतिक दायित्वों के साथ नेचर गाइड्स का उत्साह बढ़ाया !

रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के सभागार में आज आयोजित कार्यक्रम में नेचर गाइड और नेचरलिस्ट के कर्तव्य, आचरण, उत्तरदायित्व और नियमों पर केंद्रित इस बैठक में टूरिज्म, पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण पर गहन चर्चा हई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक सरोकारों से जूड़े लोकप्रिय युवा अधिवक्ता तरुण बिष्ट ने, जो कानून के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड के लिए जाने जाते है, उन्होंने नेचर गाडड के कर्तव्यों आचरण संहिता और कानूनी दिशा-निर्देशों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनका भाषण युवाओं के लिए बेहद प्रेरणादायक और सराहनीय रहा। उन्होंने कहा कि ट्रिज्म को रोजगार से जोड़ते हए पर्यावरण और वन्य प्राणियों के संरक्षण में संतलन सबसे जरूरी है।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में वन विभाग और पर्यावरण से जडे आला अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। अधिकारियों ने इस क्षेत्र में काम करने के इच्छुक युवाओं को अपने अनुभवों से अपडेट किया और फील्ड के नियम-कायदे समझाए।
कार्यक्रम में उप निदेशक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, पार्क वार्डन कॉर्बेट टाडगर रिजर्व, प्रधानाचार्य पीएनजी कॉलेज, H0D पीएनजी कॉलेज, रेंजर कॉर्बेंट टाइगर रिजर्व, विभागीय अधिवक्ता तरुण बिष्ट और कॉर्बेट के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे
#ramnagar #uttarakhand



