2 नवंबर 2026, जयरिखाल
जयहरीखाल : भालू से बचने के प्रयास में पहाड़ी से गिरकर महिला की मौत

जयहरीखाल । सोमवार को जयहरीखाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत घेटुलगांव के कोलगाड गांव में जंगल में घास लेने गई महिला की भालू से बचने और भागने के प्रयास में पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम गांव के लिए रवाना हो गई है।मृतक महिला की पहचान बसंती देवी (40) पत्नी कलम सिंह सजवाण के रूप में हुई है ।



