23 अगस्त 2026 , रामनगर
समाजसेवी एवं भाजपा नेता इंदर रावत द्वारा आज मालधन मंड में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर विशेष सामाजिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास को समर्पित इस कार्यक्रम में मालधन मंडल की बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में कई बहनें भावुक भी नजर आईं। बहनों ने कहा कि भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते को सम्मान देने के लिए इस तरह का आयोजन उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने इंदर रावत से कहा कि “भैया, ऐसा मान-सम्मान वाला कार्यक्रम हर साल जरूर करना। हमारे लिए यह गर्व और सम्मान की बात है।” बहनों ने अपने भाई इंदर रावत को स्नेहपूर्वक राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर समाजसेवा की कामना की।कार्यक्रम में 700/800 बहिनीं ने प्रतिभाग किया
बहनों ने कहा कि जब उन्हें इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी मिली तो वे बेहद उत्साहित होकर इसमें शामिल होने पहुंचीं। उनका कहना था कि रामनगर विधानसभा में महिलाओं के सम्मान और भाई-बहन के स्नेह को समर्पित इस प्रकार का आयोजन पहली बार देखने को मिला है। कार्यक्रम के दौरान बहनों ने इंदर रावत के प्रति आत्मीय स्नेह और आभार व्यक्त किया।

इंदर रावत द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर प्रतिवर्ष बहनों के लिए निःशुल्क ऑटो-रिक्शा सेवा भी उपलब्ध कराई जाती है, ताकि बहनें अपने मायके और अपने भाइयों के पास आसानी से पहुंचकर रक्षाबंधन का पर्व मना सकें। इस वर्ष भी रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों के लिए निःशुल्क ऑटो-रिक्शा सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।
मालधन मंडल से शुरू हुई इस सामाजिक पहल की रामनगर विधानसभा में सराहना हो रही है। कार्यक्रम में शामिल बहनों ने इंदर रावत का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की।



