उत्तराखण्ड नैनीताल रामनगर

रामनगर SDM के जौनसारी संगीत पर झूमने से कुछ पत्रकार चिढ़े।

23 अगस्त 2026 , रामनगर

#फेक_खबर बनाकर पहाड़ की संस्कृति के प्रचार प्रसार से चिढ़ने वाले कुछ लोग #भ्रम फैला रहे हैं कि कल #सरस_मेले के दूसरे दिन जौनसारी गाने में श्वेता मेहरा के कार्यक्रम में रामनगर SDM गोपाल चौहान के जौनसारी स्टाइल में नाचने पर नैनीताल DM जाँच करेंगे ? जबकि ये कोरा झूठ है कि DM जाँच करेंगे !

#इन नादान लोगों को पहाड़ की जौनसारी संस्कृति का खूबसूरत ढंग से प्रदर्शन करने वाले SDM के विषय में भ्रामक खबर फैलाने से पहले कुमाऊं आयुक्त Deepak Rawat IAS द्वारा ऐसे मंचों से पहाड़ी गाना गाने और नृत्य करने के कई वीडियो जो सोशल मीडिया में मौजूद हैं, देख लेने चाहिए और पहाड़ की विराट संस्कृति का आदर और सम्मान भी कर लेना चाहिए !

#रामनगर #SDM के जौनसारी नृत्य से रामनगर सहित कई क्षेत्रों के लोगों को जानकारी हुई है कि गढ़वाली कुमाऊँनी के अलावा भी जौनसारी संगीत हमारे पहाड़ की विराट संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है! हमें तो गोपाल चौहान को लाखों साधुवाद देना चाहिए कि उन्होंने हमारी युवा पीढ़ी को जौनसारी संगीत में थिरकने के लिए प्रेरित किया !

#DM महोदय जो खुद पहाड़ की विराट संस्कृति के प्रति संवेदनशील हैं… वो जौनसारी संगीत पर झूमने वाले SDM के खिलाफ जाँच बैठाने की बात तो दूर है, वो इस विषय पर सोच भी नहीं सकते ! आखिर जौनसार संगीत के प्रति उनका नजरिया भी गढ़वाली और कुमाऊँनी संगीत के जैसा ही होगा , वो जौनसारी संगीत के प्रति अपना रवैया अलग क्यों रखेंगे ?

#फिलहाल कल #SDM गोपाल चौहान के नृत्य को बार बार देखने का मन कर रहा है… जौनसारी गीत के बोलों पर उनका थिरकना हर शब्द और संगीत को जस्टिफाई कर रहा था … शायद इसलिऐ कल से लेकर आज तक सिर्फ उनके ही नृत्य की चर्चा हो रही है!

Pushkar Singh Dhami Satpal Maharaj

#ramnagar #DM #SDM