1नवंबर 2026 , काशीपुर
#93_वर्षीया #रमा_मेहरोत्रा जी…. #अतुल_इलेक्ट्रॉनिक्स वाले अतुल मेहरोत्रा जी की माता जी…. ! इस उम्र में भी ऊर्जावान…. ! आज काशीपुर में काशीपुर ठाकुरद्वारा रोड पर अतुल इलेक्ट्रॉनिक्स की छटी ब्रांच खुली… और सबसे भव्य शो रूम…..! ऐसे में अपने बेटे की तरक्की देखकर रमा जी की आंखों में खुशी के भावनात्मक आंसू थे.. !
#रमा_जी ने अपने संस्कारों से अपने परिवार को एक करके रखा हुआ है! बड़े गर्व से कहती हैं कि मेरे बेटे बहु पोते पोतियों का कुल 25 सदस्य परिवार एक साथ रहता है…. ! आज के समय में एक साथ परिवार का रहना…. किवदंती जैसा लगता है… लेकिन ये करके दिखाया है… मेहरोत्रा परिवार ने … !
#रमा_जी_अपने जमाने की रेडियो जॉकी रह चुकी हैं…. इस उम्र में भी हारमोनियम बजाकर बहुत खूबसूरत भजन गाती हैं… मुझसे बोली बेटा… मैं खुद ही हारमोनियम बजाकर भजन गाती हूँ…. किसी ओर के हारमोनियम बजाने पर असहज होती हूँ… पहाड़ी बोली के कुछ शब्दों के साथ पहाड़ी बहुत बेहतर बोलती हैं…!
#अतुल_मेहरोत्रा जी बहुत खुशकिस्मत हैं कि माँ का सानिध्य साथ है…. एक दिन इनका भजन भी आपको जरूर सुनाऊंगा… मैंने इनका आशीर्वाद लिया…. ! उनके स्नेही भाव ने मुझे मेरी स्व माँ की याद दिला दी… माता जी.. 100 से ऊपर जाएं… और स्वस्थ रहकर भजन गाती रहें!
#Atulelectronics #kashipur #ramnagat #Bajpur #haldwani




