उत्तराखण्ड नैनीताल न्यूज वाइरल ख़बर हल्द्वानी

मुस्करा कर गम छिपाए और फिर गोला नदी में कूद गए लालकुआँ के राय सिंह !

3 सितंबर , हल्द्वानी , उत्तराखंड

#तुम जो इतना मुस्करा रहे हो , क्या गम है जो छिपा रहे हो ? 😪

इस भोली सी मुस्कान के पीछे कितना गम रहा होगा जो वीडियो बनाने वाले शख्स को भी नहीं दिखा होगा ? अंकल कैसै छिपा गए आप वो गम जो आपकी मौत से ही खत्म हो सकता था ? मैं बार बार इस तस्वीर को देख रहा हूँ और उस गम को ढूंढने की कोशिश कर रहा हूँ … जो इन्हें मौत ही अंतिम विकल्प के तौर पर चुने जाने के लिए मजबूर किया गया !

#मैं ये सोच रहा हूँ कि अगर मैं उस वीडियो बनाने वाले शख्स की जगह होता तो क्या इनका गम पढ़ पाता? शायद नहीं… इस भोली मुस्कान के आगे तो शायद मौत भी धोखा जाती… अगर मौत ने इनकी ये मुस्कान देख ली होती !

#पर शायद हम इंसानों को मुस्कान दिखी.. और मौत को उस मुस्कान के पीछे का गम दिखा.. और इसलिए मौत को इनके गम पर दया आई और उसने आसपास खड़े या आने जाने वाले लोगों को भी भनक तक नहीं लगने दी…. और इन बुजुर्ग को अपनी जिंदगी की आखिरी छलांग के लिए कूद जाने दिया….!

#आप बताएं क्या कोई व्यक्ति अपनी जिंदगी को खत्म करने से पहले इनता शाँत इतना भोला या इतना मुस्करा सकता है ? 😪

#बिंदुखत्ता निवासी 65 वर्षीय राय सिंह कोरंगा का शव कल गोलानदी में लालकुंआ के पास मिल गया था! RAVI KE bindaas Bol-:- रवि के बिंदास बोल की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि

#haldwani #uttarakhand #lalkunwa #Bindukhatta