7 अगस्त 2026 अल्मोड़ा
अल्मोड़ा, उत्तराखंड के रवि टम्टा ने एक नया आविष्कार किया है जिसको सोशल मीडिया के लोगोंरने नाम दिया है उड़ती कार। असल में अल्मोड़ा के काफलीखान गांव के रहने वाले रवि टम्टा ने एक सिंगल सीटर इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल का प्रोटोटाइप तैयार किया है जिसका नाम रखा है “हापिडा स्काईनेक्स”।
रवि की एक अपनी स्टार्टअप कंपनी है Hapida Sky Private Limited, उन्होंने टीम के साथ मिलकर एक ड्रोन जैसी मल्टी रोटर तकनीक को आगे बढ़ाते हुए ऐसा इलेक्ट्रिक प्रोटोटाइप विकसित करने का किया जो एक निश्चित वजन लेकर जमीन से ऊपर उठ सके और निर्धारित दिशा की ओर जाकर उचित दूरी भी तय कर सके।
अभी यह एक प्राथमिक ट्रायल है जिसमें कोई तकनीकी दांवपेच भी है और प्रोफेशनल रूप में इसको अधिक विकसित करने की आवश्यकता भी है लेकिन प्राथमिक सफल प्रयोग ही उन्हें अपने लक्ष्य की ओर लेकर जाता है। यदी इसे पूर्ण विकसित किया गया तो यह पहाड़ी राज्यों के लिए एक बहुत बड़ा वरदान साबित होगा।
उत्तराखंड में आज भी कई गांवों तक पहुंचने के लिए घंटों तक पहाड़ी रास्ते तय करने पड़ते हैं, सड़कों के खस्ताहाल और आपदा, भूस्खलन जैसे हालातों से निबटने के लिए यह एक बड़ा कारगर उपकरण साबित हो सकता है। अभी यह प्रथम चरण है लेकिन इस प्रतिभा को आगे बढ़ाने का कार्य अवश्य हो होना चाहिए।
रवि टम्टा द्वारा पहला प्रयास नहीं बल्कि इससे पहले भी कई रोचक और आवश्यक आविष्कार कर चुके हैं।RAVI KE bindaas Bol-:- रवि के बिंदास बोल रवि टम्टा जी को प्रणाम कर उनकी इस प्रतिभा के लिए लाखों साधूवाद देता है!
#almora #uttarakhand #ravitamta
