उत्तराखण्ड जनहित नैनीताल न्यूज राजनीति रामनगर

प्राथमिक विद्यालय मालधन की जर्जर हालत पर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुमित लोहनी ने ज्ञापन सौंपा!

ख़बर शेयर करें

18 अगस्त 2026, रामनगर

युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुमित लोहनी के नेतृत्व में बीईओ को सौंपा ज्ञापन, जी.प्रा.वि. मालधन कुमुगडार खत्ता की जर्जर स्थिति पर जताया आक्रोश

​रामनगर (नैनीताल):

राजकीय प्राथमिक विद्यालय, मालधन कुमुगडार खत्ता (कक्षा 1 से 5) की दयनीय स्थिति और नौनिहालों की सुरक्षा को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुमित लोहनी के सशक्त नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने खंड शिक्षा अधिकारी (BEO), रामनगर को ज्ञापन सौंपा।

​सुमित लोहनी ने विद्यालय का प्रत्यक्ष निरीक्षण करने के बाद प्रशासन का ध्यान मासूम बच्चों के जीवन और भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ की ओर आकर्षित कराया। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी के समक्ष निम्नलिखित गंभीर समस्याएं प्रमुखता से रखीं:

​क्षतिग्रस्त टिन शेड से रिसाव: विद्यालय भवन की छत पर लगा टिन शेड पूरी तरह टूट चुका है। बारिश के दिनों में कक्षाओं के भीतर पानी टपकने से बच्चों का बैठना और पढ़ाई करना असंभव हो जाता है।

​भोजन माताओं के लिए शेल्टर का अभाव: बच्चों के लिए भोजन पकाने वाली भोजन माताओं के पास कोई सुरक्षित रसोई घर नहीं है। खुले में असुरक्षित वातावरण में खाना पकाना बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।

​आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा का अभाव: अत्यधिक बारिश या किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए विद्यालय परिसर में कोई ढांचागत सुरक्षा व्यवस्था नहीं है।

​सुमित लोहनी के नेतृत्व में उठाई गई प्रमुख मांगें:

​विद्यालय के क्षतिग्रस्त टिन शेड को तुरंत हटाकर नई एवं पक्की छत/सुरक्षित शेड का निर्माण कराया जाए।

​भोजन माता हेतु समुचित एवं सुरक्षित रसोई घर (किचन शेड) की तत्काल व्यवस्था की जाए।

​बरसात और आपातकालीन स्थितियों से बचाव हेतु विद्यालय में आवश्यक सुरक्षात्मक बुनियादी ढांचा विकसित किया जाए।

​सुमित लोहनी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विभाग ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जल्द से जल्द स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो नौनिहालों के हक और सुरक्षा के लिए उग्र आंदोलन किया जाएगा।

​ज्ञापन सौंपने के दौरान विधानसभा अध्यक्ष विकाश कुमार, पूर्व छात्र संघ सचिव चेतन पंत, NSUI नगर अध्यक्ष विजय बिष्ट, दीपक रावत, पर्व महासंघ कोषाध्यक्ष पीयूष रावत, प्रशांत मनराल, प्रियांशु रावत और भाष्कर बोरा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *