उत्तराखण्ड न्यूज राजनीति

19 अगस्त को मुख्यमंत्री धामी आएंगे सल्ट !

ख़बर शेयर करें

7 अगस्त 2026 , सल्ट

आज सल्ट विधायक महेश जीना और भाजपा कार्यकर्ता  उत्तराखण्ड सचिवालय, देहरादून में मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।

 

इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र सल्ट के समग्र विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों तथा क्षेत्र में संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों पर विस्तृत, सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा की ।

 

साथ ही, मा0 मुख्यमंत्री जी को आगामी 19 अगस्त, 2026 को देघाट में आयोजित होने वाले शहीद दिवस के पावन एवं गौरवपूर्ण अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु सादर आमंत्रित किया। मुझे हर्ष है कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने आत्मीयतापूर्वक आमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति हेतु सहमति प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *