उत्तराखण्ड क्राइम नैनीताल न्यूज रामनगर

रामनगर के रिजोर्ट में 10 साल की बच्ची के साथ शर्मनाक हरकत !

26 सितंबर 2026 रामनगर

रामनगर के रिजोर्ट में 10 साल की बच्ची के साथ शर्मनाक हरकत !

परिवार अनुसार आज रामनगर के छोई इलाके के एक रिजोर्ट में बिहार निवासी युवक,  जो यहाँ ट्रेनिंग पर कार्यरत था,  ने बाजपुर से आए परिवार की 10 साल की बेटी को रात को 10:30 बजे खींचकर स्टोर रूम ले गया और उसके साथ बदतमीजी करने की कोशिश कर ही रहा था कि बेटी उसके हाथ में दाँत से काटकर भागकर परिवार के बीच चिल्लाते हुए आई !

परिवार वालों का आरोप है रिजोर्ट ने आरोपी को दो घंटे छिपाकर रखा जब तक कि पुलिस नहीं आ गई । रिजोर्ट का कहना था कि परिवार वालों के गुस्से को देखते हुए आरोपी को पुलिस के आने तक छिपाया गया ताकि रिजोर्ट में हिंसा ना हो !

फिलहाल आरोपी को रामनगर कोतवाली लाया गया है!