खेल न्यूज बागेश्वर

आल इंडिया प्राइज मनी फुटबॉल चैंपियनशिप का बागेश्वर में भव्य आगाज

7 सितंबर 2025, बागेश्वर

आल इंडिया प्राइज मनी फुटबॉल चैंपियनशिप का बागेश्वर में भव्य आगाज

पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी एवं इंटरनेशनल कोच डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत बने टेक्निकल डायरेक्टर

आल इंडिया प्राइज मनी फुटबॉल चैंपियनशिप का बागेश्वर में भव्य आगाज

बागेश्वर। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले में खेल प्रेमियों के लिए एक बड़े फुटबॉल महाकुंभ का आगाज हो चुका है। नुमाइश मैदान, बागेश्वर में फ्रेंड्स क्लब बागेश्वर के अध्यक्ष मनोज कपकोटी, सचिव कमल शाह जगाती एवं आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा उत्तराखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास जी की स्मृति में आल इंडिया प्राइज मनी फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 30 अगस्त 2026 से हुआ है और इसका आयोजन 15 सितम्बर 2026 तक किया जाएगा।

आल इंडिया प्राइज मनी फुटबॉल चैंपियनशिप का बागेश्वर में भव्य आगाज

प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों की टीमें भी प्रतिभाग कर रही हैं। आयोजन समिति के सचिव कमल शाह जगाती ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए देश-विदेश से कुल 48 टीमों की एंट्री प्राप्त हुई थी, जिनमें से सर्वश्रेष्ठ 12 टीमों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर दिया गया है।

आयोजक समिति की ओर से सभी 12 टीमों के खिलाड़ियों एवं अधिकारियों के लिए आवास, भोजन और स्थानीय आवागमन की समुचित व्यवस्था की गई है।

देश-विदेश की 12 दमदार टीमें ले रही हैं हिस्सा

प्रतियोगिता में BNFC मुंबई, गोवा FC, मुनस्यारी FC, पिथौरागढ़ FC, मऊ स्पोर्ट्स स्टेडियम, झुमका सिटी FC बरेली (उत्तर प्रदेश), बागेश्वर FC, नेपाल FC, मध्य प्रदेश FC, बंगाल FC तथा पंजाब FC सहित देश-विदेश की प्रतिष्ठित टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिली तकनीकी जिम्मेदारी

प्रतियोगिता को सफल एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप संचालित करने के लिए उत्तराखंड के प्रसिद्ध पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी, रेफरी, इंटरनेशनल कोच एवं राज्य आंदोलनकारी डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को टेक्निकल डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

प्रतियोगिता के लिए अनुभवी रेफरियों की टीम में भूपाल सिंह नेगी, मनोज नेगी, प्रकाश रोनी, हर्षित चौहान, सनम पुन एवं विमल सिंह रावत को शामिल किया गया है, जबकि किशन कुमार को मैच कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आल इंडिया प्राइज मनी फुटबॉल चैंपियनशिप का बागेश्वर में भव्य आगाज

विजेता को 1.51 लाख रुपये और 5 फीट की ट्रॉफी

आयोजन समिति के सचिव कमल शाह जगाती ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 5 फीट की शानदार ट्रॉफी एवं ₹1,51,000 नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। वहीं उपविजेता टीम को 4 फीट की आकर्षक ट्रॉफी एवं ₹51,000 नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

इसके अलावा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बेस्ट गोलकीपर तथा बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तिगत पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जाएगा।

रोज शाम 4 बजे हो रहे रोमांचक मुकाबले

प्रतियोगिता लीग-कम-नॉकआउट प्रारूप में खेली जा रही है। प्रतिदिन शाम 4 बजे एक मुकाबला आयोजित किया जा रहा है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी नुमाइश मैदान पहुंच रहे हैं। बागेश्वर में फुटबॉल को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

आज खेले गए मुकाबले में पिथौरागढ़ FC ने मध्य प्रदेश FC को 2-0 से पराजित करते हुए लीग में महत्वपूर्ण तीन अंक हासिल किए।

विदेशी खिलाड़ी बने आकर्षण का केंद्र

प्रतियोगिता में सूडान, नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों की मौजूदगी भी दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। स्थानीय खेल प्रेमियों में विदेशी खिलाड़ियों के साथ सेल्फी लेने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता के मुकाबलों और खिलाड़ियों की गतिविधियों को लोग सोशल मीडिया के माध्यम से भी लगातार साझा कर रहे हैं।

FIFA World Cup 2026 के नए नियमों के अनुसार हो रहे मुकाबले

टेक्निकल डायरेक्टर डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में फुटबॉल के नवीनतम नियमों को ध्यान में रखते हुए मुकाबले संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि FIFA World Cup 2026 से जुड़े नए नियमों और तकनीकी प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए रेफरियों को आवश्यक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया है। प्रतियोगिता के प्रत्येक मुकाबले का संचालन अनुभवी एवं प्रशिक्षित रेफरियों द्वारा किया जा रहा है।

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का मिल रहा पूरा सहयोग

डॉ. रावत ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रत्येक मैच में बागेश्वर जिले के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, जिलाधिकारी, विधायक, सांसद तथा वरिष्ठ IPS एवं IAS अधिकारी आयोजन समिति और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करआल इंडिया प्राइज मनी फुटबॉल चैंपियनशिप का बागेश्वर में भव्य आगाजघ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बागेश्वर में इस स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि उत्तराखंड में फुटबॉल के विकास और खेल पर्यटन को भी नई दिशा देने का कार्य कर रहा है।

 

आयोजन समिति ने सभी खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में नुमाइश मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और इस भव्य फुटबॉल प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।