4 नवंबर 2026, बागेश्वर
बागेश्वर में अधिवक्ता हत्याकांड में महिला समेत दो गिरफ्तार!

शुरुआती जाँच मे शराब के नशे में घर पहुंचे धीरेंद्र परिहार की विवाद के बाद हत्या, शव गोमती नदी किनारे जंगल में फेंका।
पुलिस ने खुलासा करते हुए महिला लता भंडारी और उसके भाई त्रिभुवन बिष्ट उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अनुसार , 17 अक्टूबर की रात धीरेंद्र परिहार लता भंडारी के घर पहुंचे थे। वहां विवाद के दौरान महिला ने कथित तौर पर लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार किया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों आरोपियों ने शव को गोमती नदी किनारे जंगल में फेंक दिया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है।
एसपी बागेश्वर जितेंद्र मेहरा ने हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को ₹10 हजार का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
लंबे समय से लापता अधिवक्ता की हत्या का खुलासा होने के बाद मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई पर सबकी नजरें हैं।
#bagehswar
Uttarakhand Police



