31 अगस्त 2026 , देहरादून

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिले की 10 विधानसभा सीटों में 11.90 लाख मतदाताओं के ड्राफ्ट रोल में एनोमलिस और नो मैपिंग के 5.47 लाख मामले सामने आए, जिनमें से 5.25 लाख से ज्यादा मामलों की सुनवाई पूरी हो चुकी है।

सीडीओ अभिनव शाह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष मामलों का समयबद्ध निस्तारण हो और अभिलेखों का सही सत्यापन किया जाए। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम अनावश्यक रूप से प्रभावित नहीं होना चाहिए। निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही हर स्तर पर सुनिश्चित की जाए।



