उत्तराखण्ड देहरादून न्यूज वाइरल ख़बर

देहरादून से मसूरी जाने वाले ध्यान दें , मार्ग बंद !

ब्रेकिंग: देहरादून-मसूरी रोड पर आवाजाही पूरी तरह बंद

देहरादून से मसूरी जाने वाले ध्यान दें , मार्ग बंद !

देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास सड़क का करीब 10 मीटर हिस्सा धंसने के बाद सोमवार शाम से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है।

 

इससे पहले कुछ घंटों तक सिंगल लेन से यातायात संचालित किया गया, लेकिन सुरक्षा के मद्देनज़र मार्ग बंद करना पड़ा। सुरक्षा दीवार ढहने से सड़क का निचला हिस्सा खोखला हो गया है, जिससे धंसाव और बढ़ने का खतरा बना हुआ है।

 

लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीम मौके पर पहाड़ी कटान कर सड़क को अतिरिक्त चौड़ाई देने के काम में जुटी है। मार्ग बंद होने से दोनों ओर लंबा जाम लग गया है। यदि आप इस मार्ग से यात्रा करने वाले हैं, तो वैकल्पिक रास्ता अपनाएं।

 

#Dehradun #Mussoorie #Uttarakhand #RoadCollapse #TrafficUpdate #BreakingNews #Monsoon #PWD