20 अगस्त 2026, रामनगर
आज तराई पश्चिमी वन प्रभाग के नव आगंतक प्रभागीय वनाधिकारी पुनीत तोमर का तराई पश्चिमी नेचर गाइडस द्वारा स्वागत व अभिनन्दन किया गया है, जिसमे पर्यटन तथा नेचर गाइड के वेलफेयर से ज़ूड़े विषय को मनमोहन सिंह बिष्ट व अन्य नेचर गाइडस द्वारा रखा गया है,इस दौरान वन्यजीव पर्यटन व वन्यजीव के वैज्ञानिक व तकनीकी पहलु तथा सतत वन्यजीव पर्यटन पर चर्चा हुयी। इस दौरान पुष्प गुच्छ व आइकोनिक बाधिन कैंपस वाली का पोट्रैट भेट किया व कैंपस वाली की जानकारी भी प्रदान की गयी है।
इस अभिनन्दन व स्वागत के अवसर पर उप-प्रभागीय वनाधिकारी-जसपुर तथा उप-प्रभागीय वनाधिकारी- वन सुरक्षा बल, वरिष्ठ नेचर इंटरप्रेटर महेंद्र सिंह पंवार व मनोज चंदोला तथा मनोज सैनी ,मोहित भरद्वाज, आलीम मलिक, साहिल, संजय कुमार, पुष्पें्र नेगी, राहुल कुमार, मयंक रत्नाकर, मनमोहन मेहरा अन्य नेचर गाइड मौजूद रह।



