ख़बर शेयर करें

20 अगस्त 2026, रामनगर

**मोती महल में मिला विशालकाय अजगर, वार्ड वासियों में मचा हड़कंप*

 

रामनगर क्षेत्र के वार्ड नं 06 मोहल्ला मोती महल (बम्बाघेर) में स्थित पुरानी पटवारी चौकी के पास देर शाम एक विशालकाय अजगर देखा गया।

जैसे ही स्थानीय निवासियों द्वारा वार्ड के सभासद #Paras Gola को इसकी सूचना दी,तो बिना देर किए सभासद द्वारा तत्काल सर्प विशेषज्ञ अर्जुन कश्यप को सूचित कर संबंधित स्थल का मौका मुआयना किया,जिसमें वार्ड सभासद एवं अर्जुन कश्यप जी कि तत्परता से उस विशालकाय अजगर का सफलतापूर्वक सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।

 

सर्प विशेषज्ञ अर्जुन कश्यप द्वारा क्षेत्रवासियों से अपील कि है कि मौसम के बदलाव और बारिश के कारण इस समय विषैले व बड़े जीवों का बाहर निकलना सामान्य बात है,इसलिए घबराए नहीं और विषैले जीवो को देखकर तुरंत वन विभाग या सर्प विशेषज्ञों को सूचित करें।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *