उत्तराखण्ड उधम सिंह नगर काशीपुर क्राइम न्यूज

मॉडलिंग के लालच में बिहार से काशीपुर आई, हत्या हुई ?

21 अगस्त 2026 ,काशीपुर , उत्तराखंड

कल काशीपुर में रामनगर रोड पर एक युवती का शव मिला था !

मॉडलिंग का झांसा देकर काशीपर में 11वीं की एक छात्रा की हत्या कर दी गई। छात्रा का शव रामनगर रोड किनारे मिला। छात्रा की मां ने एक युवक पर मॉडलिंग कराने का झांसा देकर बेटी को बलाने, उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।

शरीर पर चोट के निशान मिले, दो युवकों को हिरासत में लिया गया।

जानकारी के मुताबिक गुरुवारसुबह रामनगर रोड पर धनोरी गांव में सड़क किनारे छात्रा का शव दिखा, इसक बाद राहगीरों ने पुलिस को बताया।

पुलिस को छात्रा के सिर और शरीर पर चोट के निशान मिले ।आसपास के लोगों ने शव की पहचान 19 साल की कांति पुत्री बच्ची झा निवासी विशालनगर कॉलोनी जसपुर खुर्द के रूप में की। बताया कि दरभंगा बिहार निवासी छात्रा का परिवार पहले इसी क्षेत्र में किराये पर रहता था। एएसपी स्वप्नकिशोर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी  भेजा है।