उत्तराखण्ड नैनीताल रामनगर

मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन 2026 के तहत रामनगर के विद्यालयों में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित

ख़बर शेयर करें

10 अगस्त 2026 , रामनगर , उत्तराखंड

मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन 2026 के तहत रामनगर के विद्यालयों में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित

रामनगर। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन 2026 के अंतर्गत रामनगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल, ग्रीन फील्ड एकेडमी, श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल, मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल, शाइनिंग स्टार स्कूल, गार्डन वैली, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, ओक बड्स स्कूल सहित रामनगर क्षेत्र के अनेक विद्यालयों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

विद्यालयों में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा के दौरान सूचना पट्ट पर कार्यक्रम की समय-सारणी, निबंध पोर्टल का QR कोड एवं निबंध लेखन के विषय प्रदर्शित किए गए, जिससे विद्यार्थियों को कार्यक्रम एवं निबंध प्रतियोगिता से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त हो सके।

प्रातः 11 बजे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के लाइव कार्यक्रम का प्रसारण YouTube के माध्यम से विद्यार्थियों को दिखाया गया। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री जी के प्रेरणादायी संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री जी के विचारों एवं संदेश से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा, उत्साह एवं सकारात्मक सोच का संचार हुआ।

विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन 2026 में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने विचारों को अभिव्यक्त करने, रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने तथा समाज एवं प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका को समझने का अवसर मिला।

 

रामनगर क्षेत्र के विद्यालयों में आयोजित इस कार्यक्रम को विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा सराहा गया तथा विद्यार्थियों ने इससे प्रेरणा प्राप्त करते हुए कार्यक्रम का भरपूर लाभ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *