गोरखपुर, 10 अगस्त, 2026
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 05344/05343 लालकुआँ-साबरमती-लालकुआँ साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन लालकुआँ से 02 सितम्बर से 25 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को तथा साबरमती से 03 सितम्बर से 26 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को 13 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
05344 लालकुआँ-साबरमती साप्ताहिक विशेष गाड़ी 02 सितम्बर से 25 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को लालकुआँ से 13.35 बजे प्रस्थान कर किच्छा से 13.59 बजे, बहेड़ी से 14.17 बजे, भोजीपुरा से 14.40 बजे, इज्जतनगर से 14.57 बजे, बरेली सिटी से 15.15 बजे, बरेली से 15.27 बजे, बदायूँ से 16.02 बजे, कासगंज से 17.15 बजे, हाथरस सिटी से 18.15 बजे, मथुरा कैंट से 19.05 बजे, मथुरा जं. से 19.25 बजे, भरतपुर से 21.05 बजे, बाँदीकुई से 23.20 बजे, दौसा से 23.36 बजे, दूसरे दिन गांधी नगर जयपुर से 00.16 बजे, जयपुर से 00.45 बजे, किशनगढ़ से 02.00 बजे, अजमेर से 02.50 बजे, ब्यावर से 03.34 बजे, मारवाड़ से 04.50 बजे, फालना से 05.43 बजे, जवाई बाँध से 05.59 बजे, आबू रोड से 07.20 बजे, पालनपुर से 08.32 बजे तथा महेसाणा से 09.30 बजे छूटकर साबरमती 11.05 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 05343 साबरमती-लालकुआँ साप्ताहिक विशेष गाड़ी 03 सितम्बर से 26 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को साबरमती से 16.00 बजे प्रस्थान कर महेसाणा से 16.53 बजे, पालनपुर से 17.57 बजे, आबू रोड से 18.47 बजे, जवाई बाँध से 20.08 बजे, फालना से 20.24 बजे, मारवाड़ से 21.27 बजे, ब्यावर से 22.32 बजे, अजमेर से 23.48 बजे, दूसरे दिन किशनगढ़ से 00.18 बजे, जयपुर से 02.10 बजे, गांधी नगर जयपुर से 02.23 बजे, दौसा से 03.02 बजे, बाँदीकुई से 03.45 बजे, भरतपुर से 05.02 बजे, मथुरा जं. से 07.35 बजे, मथुरा कैंट से 07.47 बजे, हाथरस सिटी से 08.24 बजे, कासगंज से 09.45 बजे, बदायूँ से 10.52 बजे, बरेली से 11.45 बजे, बरेली सिटी से 12.00 बजे, इज्जतनगर से 12.17 बजे, भोजीपुरा से 12.34 बजे, बहेड़ी से 12.57 बजे तथा किच्छा से 13.25 बजे छूटकर लालकुआँ 14.20 बजे पहुँचेगी।
इस गाडी में एस.एल.आर.डी. के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 11, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।
