उत्तराखण्ड चमोली न्यूज

चमोली में बादल फटा , वैली ब्रिज़ और एक जवान बहा !

10 अगस्त 2026 , नीति घाटी , चमोली , उत्तराखंड

चमोली जिले की नीती घाटी में भारी बारिश के बाद तमक नाला उफान पर आ गया। तेज बहाव की चपेट में आने से नीती घाटी को जोड़ने वाला तमक पुल बह गया, जिससे क्षेत्र में आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। बताया जा रहा है कि इस दौरान बीआरओ का एक कर्मचारी भी तेज बहाव में बह गया, जिसके बाद से वह लापता है। कर्मचारी की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।