मौ तौसिफ ने जिस पत्थर पर पैर रखकर फोटो खिंचाकर स्टेटस पर लगाई थी, उस पत्थर पर पहले रिजोर्ट का नाम लिखा था, अब तिलमठ मंदिर का नाम लिख दिया गया है!
गौरतलब है कि ‘ऊँ नमः शिवाय’ लिखे पत्थर पर पैर रखकर स्टेटस में लगाकर धार्मिक भावनाएं आहत करने के कारण गिरफ्तार होकर मौ तौसिफ जेल जा चुका है ! ये मुकदमा धुमाकोट थाने में हुआ जबकि ये पत्थर रामनगर में है और आरोपी मौ तौसिफ भी रामनगर निवासी है मगर मुकदमा धुमाकोट थाने में दर्ज हुआ है!
फिलहाल पुलिस जाँच में पता चलेगा कि मौ तौसिफ ने पैर जानबूझकर रखा था या अनजाने में रखा था ! लेकिन पहले ये माना जा रहा था कि ये पत्थर तहसील धुमाकोट के ही किसी मंदिर के आसपास का है!
बहरहाल आरोपी जेल में है, रामनगर में रखे इस पत्थर पर पुताई की जा चुकी थी और अब इस पत्थर पर किसी ने पुनः ऊँ नमः शिवाय के साथ रिजोर्ट का नाम हटाकर तिलमठ मंदिर लिख दिया है जो खासा चर्चा का विषय बन चुका है!
#ramnagar #Dhumakot #uttarakhand
