उत्तराखण्ड कोटद्वार जनहित नैनीताल पौड़ी गढ़वाल रामनगर

रामनगर से कोटद्वार को जोड़ने वाला कंडी मार्ग बहुत जल्द – अनिल बलूनी

रामनगर 19 जुलाई 2026

उत्तराखंड बनने के 26 साल बाद भी उत्तराखंड वालों को उत्तर प्रदेश से होकर रामनगर से कोटद्वार हरिद्वार जाना पड़ता है! सार्वजनिक परिवहन के लिए कंडी मार्ग से रामनगर कालागढ़ होते हुए कोटद्वार जाया जाता था!

2021 में पर्यावरणविद की याचिका पर एकतरफा सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कंडी मार्ग पर चलने वाली गढ़वाल मोटर्स की बस पर रोक लगा दी जिससे इस मार्ग में रहने वालों के लिए बहुत परेशानी हो गई !

2024 के आम चुनाव में गढ़वाल से सांसद का चुनाव लड़ते हुए अनिल बलूनी ने लालढांग चिल्लर मार्ग और कंडी मार्ग खोलने के लिए वादा किया ! पिछले हफ्ते उनके प्रयासों से सुप्रीम कोर्ट ने लालढांग चिल्लर मार्ग पर सार्वजनिक परिवहन की अनुमति दे दी !इसी कढ़ी में बहुत जल्द कंडी मार्ग खुलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है!

रामनगर देहरादून ट्रेन का शुभारंभ करने रामनगर आए अनिल बलूनी ने वादा किया है कि बहुत जल्द कंडी मार्ग पर शुभ सूचना आएगी , उनके इस वादे से रामनगर कोटद्वार वालों के चेहरे खिल उठे हैं !