25 अगस्त 2026, रामनगर।
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर रामनगर नगर मंडल में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं बहनों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बहनों ने पूर्व सैनिक एवं समाजसेवी इंदर रावत की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर इंदर रावत द्वारा बहनों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान माहौल भावुक और आत्मीय रहा। बड़ी संख्या में पहुंची बहनों ने इंदर रावत को राखी बांधकर उनके सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बहनों से मिले स्नेह को देखकर इंदर रावत भी भावुक नजर आए।

इंदर रावत ने कहा कि “मेरी कलाई पर बहनों द्वारा बांधा गया रक्षा सूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि मेरे लिए जिम्मेदारी और संकल्प का प्रतीक है। मैं अपनी प्रत्येक बहन को विश्वास दिलाता हूं कि उनका यह भाई उनके हर सुख-दुःख में सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा।”

उन्होंने कहा कि “बहनों का सम्मान—भाई का संकल्प” की भावना के साथ वे निरंतर मातृशक्ति के सम्मान और सहयोग के लिए कार्य करते रहेंगे। बहनों से मिले अपार स्नेह, प्रेम और आशीर्वाद ने उन्हें नई ऊर्जा और उत्साह प्रदान किया है।

कार्यक्रम के अंत में इंदर रावत ने उपस्थित सभी मातृशक्ति एवं बहनों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बहनों का यह प्रेम और विश्वास उनके लिए सबसे बड़ी शक्ति है और वे इस रिश्ते के सम्मान को हमेशा बनाए रखेंगे।



