उत्तराखण्ड क्राइम नैनीताल रामनगर

रामनगर के पूछड़ी के दो युवकों पर दूसरे समुदाय के 15 से 20 लड़कों द्वारा लाठी डंडों से हमले का आरोप

ख़बर शेयर करें

17 जुलाई 2026 की रात लगभग 8से 8:30 के आसपास उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में अपने घर लौटते पूछड़ी गाँव के दो युवक अचानक रुके ई रिक्शा से टकरा कर गए ! तहरीर अनुसार बाइक सवार युवकों और ई रिक्शा चालक की बहस होने लगी क्योंकि अचानक रुके ई रिक्शा से बाइक गिरने पर इंडिकेटर आदि टूट गए थे !

इसी बीच बगल की दुकान वाला युवक सरताज आया  उसने ई रिक्शा चालक को जाने दिया और पूछड़ी के युवकों से बहस शुरु कर दी फिर मामला गर्म होते देख आसपास के 15 से 20 लड़के बुला दिए जो डंडो से लैस थे उन्होंन दोनों युवकों पर हमला कर दिया । पीड़ित युवकों ने जब मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश की तो उनका मोबाइल भी छीना गया था। सोने का कुंडल , हाथ घड़ी और चांदी की चैन छीन ली और मौके से जान से मारने की धमकी देते हुऐ भाग गए!

एक युवक को गंभीर चोट आई है , मेडिकल करवा दिया गया है !

फिलहाल पुलिस जाँच पर स्पष्ट होगा कि सच क्या है फिलहाल युवक इस अचानक हमले से सदमें में हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *