नैनीताल न्यूज

मुझसे भी अधिक वोटों से जीतेगा विकास -:- बंशीधर भगत

24 अगस्त 2026 , कालाढूंगी

आज रामनगर में सरस मेले में मुख्य अतिथि के तौर पर आए कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने अपने बेटे विकास भगत की 2027 विधानसभा चुनाव में कालाढूंगी से दावेदारी पर दो टूक कहा, वो जरूर दावेदारी करेगा और उसे करनी भी चाहिए क्योंकि वो भाजपा का समर्पित सिपाही है और बहुत मेहनत कर रहा है ! देख लेना अगर वो चुनाव लड़ा तो मुझसे भी अधिक वोटों से जीतेगा !

वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा बंशीधर का ये बयान बहुत से नेताओं के लिए मुश्किल पैदा कर सकता है!