उत्तराखण्ड देहरादून राजनीति

कांग्रेस ने शुद्धिकरण मामले पर विज्ञापन सौंपा

24 अगस्त , 2026 , देहरादून

हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  की रैली के बाद भाजपा द्वारा किए ‘शुद्धिकरण यज्ञ’के विरोध में आज चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं चकराता विधायक श्री Pritam Singh जी के नेतृत्व में उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कांग्रेसजनों ने माननीय राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस ने शुद्धिकरण मामले पर विज्ञापन सौंपा

जाति के आधार पर किसी सार्वजनिक स्थान का ‘शुद्धिकरण’ संविधान, सामाजिक न्याय और समानता के मूल्यों का सीधा अपमान है। भाजपा सरकार बताए कि देवभूमि में छुआछूत और जातिगत भेदभाव की मानसिकता को आखिर कब तक संरक्षण मिलेगा?

 

संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और हर व्यक्ति के सम्मान के लिए कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष Dr Harak Singh Rawat जी , पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला जी , पूर्व मंत्री नव प्रभात पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवान जी ,विधायक मदन बिष्ट जी , विधायक विक्रम सिंह नेगी जी, पूर्व विधायक मनोज रावत जी, पूर्व विधायक राजकुमार जी , उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना जी ,प्रदेश महिला अध्यक्ष Jyoti Rautela जी , प्रदेश कोषाध्यक्ष गोदावरी थापली जी , मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरादसौनी जी, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग मदनलाल जी, प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सैनिक विभाग करनल राम रतन नेगी जी, पूर्व प्रदेश महामंत्री आरेंद्र शर्मा जी ,उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी लालचंद शर्मा जी आदि उपस्थित थे।