उत्तराखण्ड नैनीताल

भावुक विदाई… न्याय की कुर्सी से विदा हुए मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता  

8 अक्टूबर 2026, नैनीताल

भावुक विदाई… न्याय की कुर्सी से विदा हुए मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता

भावुक विदाई… न्याय की कुर्सी से विदा हुए मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता   

 

उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता आज 8 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो गए। उनकी विदाई के अवसर पर मुख्य न्यायाधीश कोर्ट में फुल कोर्ट रेफरेंस आयोजित किया गया।

 

अपने करीब 8 माह के कार्यकाल को याद करते हुए मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन और अधिवक्ताओं से मिला असीम स्नेह और सहयोग उनके लिए बेहद खास रहा।

 

वहीं, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत ने कहा कि उनके कार्यकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने की दिशा में हुई पहल प्रमुख रही। इससे प्रदेश के लोगों को सुलभ, सस्ता और जल्द न्याय मिलने की उम्मीद मजबूत हुई है।

 

बार एसोसिएशन ने कहा कि यह विदाई सिर्फ एक न्यायाधीश की नहीं, बल्कि ऐसे व्यक्तित्व की विदाई है, जिसने उत्तराखंड हाईकोर्ट को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।