ऊधमसिंह नगर में एक थानाध्यक्ष और एक चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर किए एस एस पी ने ! एसएसपी अजय गणपति का सख्त एक्शन: लापरवाही पर आईटीआई कोतवाली प्रभारी विक्रम राठौड़ और पैगा चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह लाइन हाजिर किया।
ऊधमसिंहनगर में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और जन-केंद्रित बनाने की दिशा में SSP ने पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा के दौरान लापरवाही एवं दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता पाए जाने पर आईटीआई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौड़ और पैगा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जसविंदर सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।
एसएसपी अजय गणपति ने कोतवाली की समीक्षा के दौरान पाया गया कि प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौड़ द्वारा कोतवाली में पंजीकृत विवेचनाओं के पर्यवेक्षण में अपेक्षित गंभीरता नहीं बरती जा रही थी साथ ही पीड़ितों की शिकायतों की सुनवाई एवं उनके निस्तारण में अनावश्यक विलंब किया जा रहा था। उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के बावजूद विवेचनाओं के पर्यवेक्षण में भी लापरवाही और शिथिलता बरती जा रही थी।
मामले की गंभीरता देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौड़ को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करने के आदेश जारी किया ।
#UTTARAKHAND #KASHIPUr
इसी प्रकार समीक्षा में यह भी पाया गया कि पैगा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जसविंदर सिंह द्वारा पीड़ितों की शिकायतों की सुनवाई एवं निस्तारण में देरी की जा रही थी तथा अपने दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता बरती जा रही थी। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने उन्हें भी तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने स्पष्ट कहा है कि जनपद में पुलिस कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, पीड़ितों की शिकायतों के प्रति असंवेदनशीलता तथा उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करना होगा। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।



