उत्तराखण्ड देहरादून धार्मिक राजनीति

पंडित और पुजारियों को बिना जेब कुर्ते पायजामा पहनने के निर्देश से भड़के भाजपा अध्यक्ष!

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपना गुस्सा फेसबुक पर जाहिर किया। लोग भी मानते हैं कि अगर हम मंदिर के पुजारी पर ही शक करने लगे तो….सनातनी व्यवस्था चरमरा जाएगी… ! मंदिर के पुजारी के कुर्ते पाएजामे में जेब हटाने का निर्णय उनका ही नहीं, सनातन परंपरा का भी अपमान है!

महेंद्र भट्ट ने राजनैतिक दल में बड़े पद के बावजूद सारगर्भित सवाल उठाया है और सही दिशा में उठाया है!

कर्मकांडी ब्रह्माण होना कोई मजाक नहीं है…. इसलिए उनका सम्मान हर एक सनातनी का दायित्व भी है और कर्तव्य भी ! हर सनातनी को इस नई परंपरा का विरोध करना चाहिए!

#नोट -:- उत्तराखंड के एक सुप्रसिद्ध मंदिर में पुजारियों को बिना जेब के कुर्ते पहनने का निर्देश दिया गया है!

Ganesh Godiyal Indian National Congress Uttarakhand BJP Uttarakhand Uttarakhand Kranti Dal

#uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *