5 अक्टूबर 2026 , उत्तराखंड

क्या हरीश रावत ही उत्तराखंड कांग्रेस हैं ?

#क्या_हरदा_ही_उत्तराखंड_कांग्रेस_हैं ?

आज धन्यवाद जनसंवाद रैली में Harish Rawat ने जसपुर से कारवां बढ़ाया… वो रामनगर आते आते तूफान में बदला और हल्द्वानी पहुंचते पहुंचते…. सूनामी में तब्दील हो गया…. !

उत्तराखंड प्रभारी #शैलजा के चेतावनी पत्र को दरकिनार कर जबरदस्त रैली की गई… और वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने जमकर हिस्सा लिया… पूर्व विधानसभा स्पीकर गोविंद कुंजवाल… पूर्व अध्यक्ष प्रीतम पंवार…. और अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी हरीश रावत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर… उनके कारंवे का हिस्सा बने!

Ganesh Godiyal के लिए ये चिंता का कारण हो सकता है यदि हरीश रावत और उनकी नहीं बन रही है तो … ! आज टाइगर इज बैक के स्लोगन के साथ युवा हरीश रावत के दीदार को लालायित दिखे !

Sanjay Negi के नेतृत्व में हरीश रावत का स्वागत करते हुए युवाओं का जोश तो हरीश रावत का दिल जीत ले गया… उन्होंने इसका जिक्र अपनी फेसबुक वॉल से “धन्यवाद रामनगर” कहकर किया !

#आज के धन्यवाद जनसंवाद आयोजन से ये तो तय हो गया है कि Indian National Congress Uttarakhand के लिए हरिश रावत को इग्नोर करना भारी नहीं, बहुत भारी पड़ सकता है ! हरीश के साथ कांग्रेस हार तो सकती है.. पर उनके बिना जीतना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन भी है !

#jaspur #ramnagar #kashipur #kaladhungi #haldwani