26 जुलाई 2026 नैनीताल उत्तराखंड
कुनखेत में टाइगर ने महिला पर हमला किया , राजकीय रैफर सेंटर यानि कि रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय रामनगर से उच्च रैफर सेंटर रैफर किया गया ?
आज दिनांक 26.7.2026 को समय लगभग प्रातः 9:00 बजे श्रीमती बसंती देवी पत्नी श्री बाली राम उम्र 65 वर्ष निवासी – कुनखेत पोस्ट आफिस मोहान जिला नैनीताल को कुनखेत बैली रिजॉर्ट्स के पास घास काटते समय बाघ द्वारा हमला कर गम्भीर रूप से घायल किया गया है। जिनका प्राथमिक उपचार उनके परिवार जन एवं वन क्षेत्र अधिकारी कोसी रेंज की उपस्थिति में रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में किया जा रहा है। डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के उपरांत हायर सेंटर को रैफर किया जा रहा है।
उत्तराखंड में बाघ ने फिर किया एक महिला पर हमला !
