प्रांत संगठन मंत्री पूर्व सैनिक भुवन चंद भगत जी ओर संरक्षक सूबेदार मेजर गोविंद सिंह बढ़ती जी के मार्गदर्शन एवं जिलाध्यक्ष कैप्टन दया किशन जोशी ,सेना मेडल की अध्यक्षता में कारगिल विजय दिवस मां सरस्वती बैंक्विट हॉल (आदर्श कॉलोनी हिम्मतपुर मल्ला ) मैं हर्षौल्लास और वीर नारियों व कारगिल योद्धाओं को सम्मानित करके मनाया गया ।

हल्द्वानी वह काठगोदाम शहर के प्रथम नागरिक मेयर गजराज सिंह बिष्ट जी, कर्नल हरि सिंह रावत जी, कर्नल आलोक पांडे जी व कर्नल प्रकाश तिवारी जी संगठन के सम्मानित गौरव सेनानी वह नारी शक्तियों की उपस्थिति में कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम अत्यंत ही भव्यता और दिव्यता के साथ संपन्न हुआ ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ने स्कूली बच्चों ने देशभक्ति की एक मिसाल पेश की और साथ ही सैनिकों ने भी अपना कर्तव्य निभाया।
म्यूजिकल पार्टी ने इस कार्यक्रम को और भी भव्य व रंगारंग बना दिया।

इस अवसर पर कैप्टन दया किशन जोशी ,सेना मेडल, जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ,जिला नैनीताल ने जिला कार्यकारिणी चो सफल कार्यक्रम के लिए बधाई भी दी।
