उत्तराखण्ड क्राइम नैनीताल न्यूज हल्द्वानी

हवाई फायरिंग करने वाले वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पर गिरी गाज, परिवहन आयुक्त ने किया तत्काल निलंबित

2 सितंबर 2026 , हल्द्वानी

हवाई फायरिंग करने वाले वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पर गिरी गाज, परिवहन आयुक्त ने किया तत्काल निलंबित

 

हल्द्वानी: कार्यालय में हवाई फायरिंग करना वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री महेंद्र सिंह नेगी को भारी पड़ गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए परिवहन आयुक्त उत्तराखंड श्री रविनाथ रमन ने हल्द्वानी में तैनात वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

 

कार्यालय जैसी जिम्मेदार जगह पर हवाई फायरिंग की घटना सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में भी हड़कंप मचा है। परिवहन आयुक्त की कार्रवाई को मामले में सख्त कदम के तौर पर देखा जा रहा है।