25 सितंबर 2026 , रामनगर

वंदे मातरम अपने 150वें में जयंती वर्ष में चल रहा है यह सामान्य गीत नहीं बल्कि 150 वर्षों की भारत की संघर्ष यात्रा और करोड़ों भारतीयों के बलिदान और त्याग के उस पवित्र भाव को अपने में समाहित करता हुआ कोटि-कोटि कंठ से उच्चरित होने वाला इस पुण्य भूमि भारत का मूल मंत्र है जिनकी साहित्य पठन में रुचि है वह “आनंद मठ” उपन्यास पढ़ें, इससे तत्कालीन परिस्थितियों का संदर्भ भी स्पष्ट हो सकेगा…..
इसी क्रम में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा पूरे भारतवर्ष में आज दिनांक 25 सितंबर 2026 को वंदे मातरम नमामि भारतम एक समय,एक लय,एक स्वर, वंदे मातरम सामूहिक गायन कार्यक्रम संचालित किया गया जिसमें हमारे विद्यालय पंडित गौरी दत्त दानी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज छोई,रामनगर,नैनीताल में भी भब्य कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया जिसमें स्थानीय जनता का सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमान अजय अग्रवाल जी मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान सुरेश बिष्ट जी एवं अध्यक्ष के रूप में श्रीमान विश्वेश्वर लटवाल जी के साथ-साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय श्रीमान कृपाल दत्त जोशी जी एवं समस्त विद्यालय परिवार पूर्ण मनोयोग से उपस्थित रहा…
कार्यक्रम के संयोजक श्रीमती जानकी पांडे एवं मनोज कुमार जी रहे।



