30 सितंबर 2026, हल्द्वानी

#हल्द्वानी में #ABVP छात्र नेताओं को जमकर #कूटा #पुलिस वालों ने ! एक ओर GEN g के आगे मोदी सरकार ने घुटने टेक दिए थे…. वहीं Gen G उम्र के ABVP छात्र नेताओं को यहाँ तक कि ABVP प्रदेश संगठन मंत्री और जिलाध्यक्ष को पीटा ही नहीं बल्कि थाने में बैठाकर भी रखा गया !
#गौरतलब है कि ABVP संघ का छात्र संघठन है और भाजपा संघ का ही राजनैतिक रूप है.. ऐसे में पुलिस द्वारा ABVP के पदाधिकारियों पर लाठी चार्ज और उन्हें थाने में बैठाना बहुत बड़ी बात मानी जा रही है!
#हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि ABVP की हैसियत का अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब उसके प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों पर ही लाठीचार्ज हो गया तो …बाकि आम ABVP सदस्य छात्र का क्या हाल होगा ये सोचा जा सकता है ?
विशेषज्ञों का मानना है कि यहाँ सिर्फ ABVP की प्रतिष्ठा का प्रश्न नहीं बल्कि ये छात्र नेताओं को बातचीत किए बिना, लाठियों से उठाने का भी है !
#ये भी गौरतलब है कि कुमाऊं मंडल के 50 महाविद्यालयों में ABVP मात्र 16 पर ही अपना अध्यक्ष बनाई है…. जो प्रदेश के कुमाऊं मंडल में नई पीढ़ी में भाजपा की गिरते ग्राफ की सूचना भी दिखा रहा है! ऐसे में ABVP के प्रदेश अधिकारियों पर लाठी भांजना और उन्हें थाने पर बिठाना… कहीं सत्ता परिवर्तन की आहट तो नहीं जिसे पुलिस ने भी महसूस कर लिया है और इसलिऐ वो संघ जैसे मजबूत संगठन की छात्र ईकाई पर कोई रहम नहीं की या ये गुटबाजी से उपजी समस्या है जो निश्चित रूप से भाजपा के लिए खतरे की घंटी तो जरूर है!
#फिर भी Nainital Police को बधाई है कि उनकी प्राथमिकता कानून व्यवस्था नियंत्रण करने की थी जो कि उन्होंने अपने तरीके से निभाई है !
#एक बात और…. MBPG कॉलेज अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने जिस लाचारी के साथ आरोप लगाया कि बैलेट पेपर में बागी प्रत्याशी को जिताने के लिए उस पर पहले से ही मोहर लगी थी तो … ये ABVP संगठन के लिए और चिंता की बात है कि कुमाऊं मंडल के सबसे बड़े कॉलेज में भाजपा का शासन होते हुए भी.. उन्हें आरोप लगाना पड़ रहा है… और अगर आरोपों में लेशमात्र भी सच्चाई है तो ABVP को अपने संगठन की प्रतिष्ठा पर पुनर्विचार करने की जरूरत है कि डबल इंजन की सरकार में भी संघ की छात्र ईकाई की हैसियत इतनी क्यों डाऊन हो गई है कि उन्हें हराने के लिए प्रशासन इतनी बड़ी हिमाकत करेगा ?
#ABVP को ये स्पष्ट करना होगा कि उनके अध्यक्ष प्रत्याशी ने ये आरोप किस बुनियाद पर लगाया है क्योंकि … इस आरोप के दोनों पलड़ो में ABVP और #BJP दोनों पर ही प्रतिष्ठात्मक सवाल उठ खड़े हुए हैं… जिनका जवाब ही तय करेगा कि…. निजहित और संगठन हित … के पालने में झूल कौन रहा है ?
Pushkar Singh Dhami Mahendra Bhatt
#haldwani #bjp



