26 अगस्त 2026 , रामनगर
सरस मेले के दौरान जौनसारी संस्कृति पर SDM के नाचने वाले प्रकरण से तिलमिलाए रामनगर के एक रिपोर्टर ने जिलाधिकारी को कॉल कर नियम जानने चाहे तो जिलाधिकारी महोदय ने कहा देखते हैं और इसी देखने वाले शब्द की आड़ पर में भ्रामक खबर चला दी कि जिलाधिकारी जाँच करेंगे !
इस भ्रामक खबर का उद्देश्य सिर्फ इतना था कि SDM की छवि धूमिल की जाए कि देखो DM जाँच कर रहे हैं क्योंकि इन्होंने नाचकर गलत किया है!
फिलहाल बिना अनुमति कॉल रिकॉर्ड कर उसे भ्रामक खबर का कोण देकर सोशल मीडिया में अपलोड किया जो कि अनैतिक और गैरकानूनी दोनों था इस कारण इस रिपोर्टर को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है!
नोटिस मिलने के बाद से उसी के दोस्त रिपोर्टर प्रशासन पर दबाव बनाने सोशल मीडिया पर हल्ला कर रहे हैं !



