उत्तराखण्ड न्यूज पौड़ी गढ़वाल

अनिल बलूनी नये शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से मिले और केंद्रीय विद्यालय की मांग की।

25 अगस्त 2026 , नई दिल्ली

गढ़वाल सांसद  अनिल बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से भेंट कर उन्हें शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर शुभकामनाएँ प्रेषित की।

 

इस अवसर पर अनिल बलूनी  ने उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की अपनी मांग को पुनः दोहराते हुए माननीय मंत्री जी से आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया। साथ ही रामनगर, यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र एवं देवप्रयाग में भी केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना का अनुरोध किया।

 

माननीय मंत्री जी ने इस महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मकता के साथ आवश्यक कार्रवाई हेतु आश्वस्त किया।

 

इन क्षेत्रों में केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना से स्थानीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे और पहाड़ के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।