उत्तराखण्ड जनहित नैनीताल न्यूज हल्द्वानी

हल्द्वानी में मेयर ने विश्वकर्मा दिवस को शपथ के साथ मनाया !

हल्द्वानी-काठगोदाम

दिनांक 17 सितंबर 2026

हल्द्वानी में मेयर ने विश्वकर्मा दिवस को शपथ के साथ मनाया !

नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम कार्यालय में गुरुवार को भगवान श्री विश्वकर्मा महाराज जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर नगर निगम परिवार एवं समस्त शहरवासियों के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई। इसके उपरांत ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का शुभारंभ किया गया।

‘एकजुट प्रयास, प्रभावी बदलाव’ के संकल्प के साथ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, स्वच्छता गतिविधियों को गति देने और शहरवासियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

महापौर द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई,

हल्द्वानी में मेयर ने विश्वकर्मा दिवस को शपथ के साथ मनाया !

इस अवसर पर महापौर श्री गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि भगवान श्री विश्वकर्मा महाराज जी सृजन, निर्माण और कर्म के देवता के रूप में पूजित हैं। आज उनकी पूजा-अर्चना कर नगर निगम परिवार सहित समस्त शहरवासियों के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई है। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी की कृपा से सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और प्रगति का संहल्द्वानी में मेयर ने विश्वकर्मा दिवस को शपथ के साथ मनाया !चार हो।

 

महापौर ने ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के शुभारंभ पर कहा कि स्वच्छ और सुंदर हल्द्वानी के निर्माण में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि ‘एकजुट प्रयास, प्रभावी बदलाव’ के संकल्प के साथ नगर निगम द्वारा अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा।

 

उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने घर, प्रतिष्ठान और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के साथ ही अन्य लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करें। सामूहिक प्रयासों से हल्द्वानी को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर शहर बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं।

हल्द्वानी में मेयर ने विश्वकर्मा दिवस को शपथ के साथ मनाया !

कार्यक्रम में नगर आयुक्त श्री परितोष वर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर टोलिया, गणेश भट्ट, मुख्य सफाई निरीक्षक अमोल असवाल, चतर सिंह, पार्षद सचिन तिवारी, मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, मदन फर्त्याल, राहत मसीह, सुनील चौधरी सहित भाजपा कार्यकर्ता तथा नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।