उत्तराखण्ड नैनीताल रामनगर

सड़क सुरक्षा की दिशा में ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल की एक और पहल

17 सितंबर 2026 , रामनगर

#समाज_सेवा_और_ग्रेट_मिशन_पब्लिक_स्कूल

सड़क सुरक्षा की दिशा में ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल की एक और पहल

सड़क सुरक्षा की दिशा में ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल की एक और पहल

 

#पीरूमदारा के बाद टांडा चौराहे पर लगाई गई ब्लिंकिंग लाइट, दुर्घटनाओं की रोकथाम का प्रयास

 

रामनगर। सड़क सुरक्षा एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल के श्रीवास्तव परिवार द्वारा अपनी पूज्य माता स्वर्गीय श्रीमती मंजुला श्रीवास्तव के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र में एक और जनहितकारी पहल की गई। विद्यालय परिवार की ओर से अब चिल्किया चौराहे पर ब्लिंकिंग लाइट लगवाई गई है, जिसका उद्देश्य रात के समय वाहन चालकों को चौराहे की स्पष्ट जानकारी देना तथा संभावित सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में सहयोग करना है।

सड़क सुरक्षा की दिशा में ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल की एक और पहल

इससे पूर्व विद्यालय परिवार द्वारा पीरूमदारा चौराहे पर स्ट्रीट लाइट एवं ब्लिंकिंग लाइट लगवाई गई थी। इस पहल के बाद अब चिल्किया चौराहे पर भी ब्लिंकिंग लाइट लगाए जाने से क्षेत्र में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने का प्रयास किया गया है।

 

टांडा चौराहा हाईवे मार्ग से जुड़ा होने के कारण यहां प्रतिदिन डंपर सहित बड़ी संख्या में भारी वाहन गुजरते हैं। ऐसे में रात के समय चौराहे की पर्याप्त दृश्यता बनाए रखना और वाहन चालकों को समय रहते सतर्क करना दुर्घटनाओं की संभावना को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल का उद्देश्य केवल शिक्षा के क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज, पर्यावरण, सुरक्षा और जनहित से जुड़े कार्यों में भी सकारात्मक योगदान देना है। ब्लिंकिंग लाइट के माध्यम से वाहन चालकों को चौराहे के प्रति सचेत करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया है।

 

इस अवसर पर प्रणय श्रीवास्तव, डॉ. प्रसून श्रीवास्तव, डॉ. नलिनी श्रीवास्तव, अलोकिता श्रीवास्तव, सोमक्ष श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत, भाजपा नेता दिनेश मेहरा, ग्राम प्रधान अब्दुल सब्बर, राज्य महिला आयोग की सदस्य आशा बिष्ट, भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी संजय बिष्ट, अजेंद्र सुंदरीयाल, कैलाश नेगी, विक्रम शर्मा सहित विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सड़क सुरक्षा की दिशा में ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल की एक और पहल

स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे सड़क सुरक्षा एवं जनहित की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

#ramnagar #uttarakhand