उत्तराखण्ड नैनीताल रामनगर

पत्रकारिता के दलालों को आइना दिखाया ।

27 अगस्त 2026, रामनगर

#सुनो रे #पत्रकारिता के #दलालों … ! और बिरादरी के नाम पर दलालों का साथ देने वालों…. ! उत्तराखंड में स्वस्थ पत्रकारिता के लिए मैंने उमेश कुमार को नहीं बख्शा…. तो तुम लोग किस खेत की मूली हो…. ! मैंने सोचा था कि पहले इस पर अब ज्यादा नहीं लिखूँगा…. लेकिन तुम लोगों ने बदतमीजी की सीमा … पार कर दी….है !

#पहले SDM को घेरने के नाम पर DM को कॉल करो….फिर अनुमति बिना DM की कॉल रिकॉर्ड करो… और फिर भ्रामक खबर बनाकर SDM को बदनाम करने के लिए DM की द्वारा जाँच की फर्जी खबर चला दो !

#जौनसारी संस्कृति में डांस क्या कर दिया , तुम लोगों ने तिल का ताड़ बना दिया ? जौनसार की महान संस्कृति और उन लोगों की अपनी संस्कृति के प्रति जबरदस्त प्रेम को समझना है तो एक बार जौनसार जाओ या गूगल कर लो… तब तुम्हें अपने किए पर पछतावा होगा कि एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी को अपने फायदे के लिऐ घेरने के लिए गलत रास्ता चुना था !

#खैर कुछ जाहिल जो लोग अपने आपको पत्रकारिता का ठेकेदार समझते हैं… वो आपके इस अनैतिक और गैरकानूनी हरकत का साथ सिर्फ इसलिऐ देने आ जाते हैं कि पत्रकार का साथ देना है!

#मैं स्पष्ट मानता हूँ कि पत्रकार सवाल पूछे … ये उसका हक है लेकिन बिना अनुमति के कॉल रिकॉर्ड करके उस कॉल रिकार्डिंग को अधिकारी को दबाव में लेने के लिए भ्रामक खबर बनाने के लिऐ उस कॉल रिकॉर्डिंग का दुरुपयोग करने के लिए फेसबुक में अपलोड कर दे… और आप इस अनैतिक और गैरकानूनी अपराध को अभिव्यक्ति की आजादी बनाकर DM के वकील के नोटिस को ही सवालों के घेरे में खड़े कर दो…. !

#समाज को क्या संदेश देना चाहते हैं आप लोग ? कि कोई भी किसी की रिकॉर्डिंग कर ले….और उसे सोशल मीडिया में अपने फायदे के लिए अपलोड कर दे !

#और हाँ यहाँ जहरीली शराब बेचने वाले एक शराबी को जो एक रात जेल बिताकर आया.. उसे आप लोग पत्रकार बना देते हो… ये है आपकी पत्रकारी बिरादरी… ऐसे करेंगे आप रामनगर नैनीताल और उत्तराखंड का भला !

#सबसे बड़ी बात इनके पीछे एक #PTI जैसी सम्मानित न्यूज एजेंसी का पत्रकार भी है…. जो पर्दे के पीछे से सबको हैंडल करता है… मैं उसकी करतूत का खुद भुक्तभोगी हूँ… खैर वक्त आने पर सबूत के साथ बेनकाब करूंगा… !

#एक बात मैं स्पष्ट कर दूँ कि पत्रकारिता के नाम पर दलाली और ब्लैकमेलिंग करने वाले किसी भी रिपोर्टर और उसका साथ देने वालों को मैं किसी हाल में नहीं बख्शूंगा….उनको सोशल डिजीटल मीडिया के माध्यम से बेनकाब करता रहूंगा!

#मुझे 28 साल हो गए हैं इस क्षेत्र में….. पत्रकारिता को बदनाम नहीं होने दूंगा… स्वतंत्र पत्रकारिता मेरा कर्तव्य है….और इस माध्यम से आवाज उठाता रहूंगा… !

#और हाँ जो लोग नोटिस से घबरा गए हैं… ये एक नोटिस है , कोई गिरफ्तारी वारंट नहीं… अपना जवाब दो… गलती की है तो माफी मांगो… इस मामले में बाकि रिपोर्टरों से जनमत संग्रह करने से बेहतर है कानूनी रास्ता अपनाओ… या DM के पास जाओ और उनसे अपने किए की माफी मांगो कि आइंदा से बिना अनुमति के कॉल रिकॉर्ड नहीं करेंगे और ना ही दुर्भावना से रिपोर्टिंग करेंगे ! बात यहीं खत्म हो जाएगी… मुझे धमकी देने से क्या होगा… मुझे डराने धमकाने का ख्याल छोड़ो और कानूनी रास्ता अपनाओ !

रविंद्र सिंह रावत

कुमाऊं प्रभारी

ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन

पूर्व ब्यूरो चीफ

स्पेशल कवरेज न्यूज

#sarasmela

#ramnagar #uttarakhand #jaunsar