11 सितंबर 2026 , देहरादून

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष Ganesh Godiyal की उपस्थिति में विधानसभा श्रीनगर के ब्लॉक चाकीसैंण से बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़े युवा, मातृशक्ति एवं वरिष्ठ साथियों ने प्रदेश में भाजपा सरकार की बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ आवाज़ बुलंद करते हुए कांग्रेस की विचारधारा एवं नेतृत्व में विश्वास जताया और कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर दिनेश सिंह पंवार , जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, भरत सिंह पंवार , बूथ अध्यक्ष, मुकेश पंवार , मंडल मीडिया प्रभारी, मनवर सिंह पंवार , सैनिक प्रकोष्ठ, श्रीमती शशिकला , ग्राम प्रधान बगड़, वीर सिंह रावत , प्रधान प्रतिनिधि ग्राम चौरा, हर्ष पंवार , BLA-1, सत्यप्रकाश पुंडीर , उपाध्यक्ष, अर्धनारीश्वर मंदिर समिति बाजरा महादेव, सूबेदार पंकज गौड़ एवं पूर्व सैनिक रणजीत सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में युवा, नौजवान, मातृशक्ति एवं वरिष्ठ साथियों ने कांग्रेस का हाथ थामा।



