उत्तराखण्ड जनहित न्यूज पौड़ी गढ़वाल

वन्य प्राणी सप्ताह कालागढ़ में धूमधाम से मनाया गया!

1 अक्टूबर 2026, कालागढ़

वन्य प्राणी सप्ताह कालागढ़ में धूमधाम से मनाया गया!

प्रातः 07.30 बजे कालागढ रेंज के अन्तर्गत रेंज कार्यालय से कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केन्द्र कालागढ़ तक वन क्षेत्राधिकारी, कालागढ एव वन क्षेत्राधिकारी कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केन्द्र कालाग़ की उपस्थिति में वन्यप्राणी सप्ताह का शुमारंभ किया गया सर्वप्रथम वन क्षेत्राधिकारी, कालागढ़ द्वारा सभी उपस्थित स्टाफ एवं स्कली बच्चों एवं अध्यापकों व स्थानीय स्टाफ के सदस्यों को सम्बोधित किया।

वन्य प्राणी सप्ताह कालागढ़ में धूमधाम से मनाया गया!

जिसमें रेंज कार्यालय कालागढ स्टाफ व स्थानीय स्टाफ तथा इण्टर कॉलेज कालागढ़ के अध्यापक एवं स्कली बच्चों के द्वारा बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया गया ।

वन्य प्राणी सप्ताह कालागढ़ में धूमधाम से मनाया गया!

उपस्थित समस्त स्टाफ को वन क्षेत्राधिकारी कालागढ के द्वारा वन्यप्राणी सुरक्षा सप्ताह के विषय में आवश्यक जानकारी प्रदान की गयी तथा उसके महत्व को समझाया गया। बाद ऐेंज कार्यालय कालागढ से कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केन्द्र तक रैली का आयोजन किया गया जिसमें पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव जागरूकता रैली निकाल कर जागरूकता अभियान चलाया गया तथा समाज में इसके संरक्षण हेतू सन्देश प्रसारित किया गया। इस दौरान स्टाफ द्वारा उक्त रैली में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया। तत्पश्चात कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केन्द्र कालागढ में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। बाद कार्यक्रम में समापन में कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केन्द्र कालागढ में वन क्षेत्राधिकारी, कालागढ के द्वारा उपसिथित समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया।

वन्य प्राणी सप्ताह कालागढ़ में धूमधाम से मनाया गया!

उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु श्री नन्द किशोर रूवाली, वन क्षेत्राधिकारी कालागढ / कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केन्द्र, कालागढ, श्री महेश चन्द्र जोशी, श्री सिद्वार्थ रावत, श्री रक्षित पाण्डे, श्री सोहन सिंह पटवाल, वन दरोगा, श्री सुनील कुमार, वन आरक्षी, श्री रितेश कण्डवाल, श्रीमती सोनम, श्री हरेन्द्र सिंह रावत, श्री अरविन्द सिंह वन आरक्षी तथा कार्बेट “वन्यजीव प्रशिक्षण केन्द्र कालागढ में आए प्रशिक्षु वन आरक्षी आदि वन विमाग के स्थानीय स्टाफ उपस्थित रहा।