🚨 कल चम्पावत टिहरी और बागेशवर में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
🌧️ भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 29 जुलाई 2026 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिले में कहीं-कहीं गरज-चमक, आकाशीय बिजली और अति तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा की संभावना जताई गई है।
📢 जिलाधिकारी के निर्देशानुसार छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए कक्षा 1 से 12 तक के सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 29 जुलाई (बुधवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
💻 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए शिक्षण कार्य ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जाएगा।
⚠️ सभी नागरिकों से अपील है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
#SchoolHoliday #WeatherUpdate #Uttarakhand #UttarakhandNews #HeavyRain #IMD #BreakingNews #चम्पावत #उत्तराखंड #स्कूलबंद #मौसमअलर्ट #भारीबारिश #ब्रेकिंगन्यूज़
